सराईकेला, मार्च 9 -- सरायकेला, सवांददाता। सांसद जोबा मांझी ने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए महिलाओं का सशक्तीकरण अत्यंत आवश्यक है। महिलाओं के योगदान को राष्ट्र निर्माण एवं समाज विकास में और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सभी वर्गों को एकजुट होकर कार्य करना होगा।सांसद रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम में बोल रही थीं।इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद जोबा मांझी, उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा निवेदिता राय तथा सेविकाओं ने सामूहिक रूप से किया।संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त हांसदा ने कहा कि राष्ट्र एवं समाज के निर्माण और विकास में महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही...