देवघर, अप्रैल 12 -- देवघर। वायोरे इन के कॉन्फ्रेंस हॉल में शनिवार को भारतीय स्टेट बैंक देवघर द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सामाजिक सरोकार एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में अमृता सिन्हा (पत्नी रवि रंजन प्रबंध निदेशक भारतीय स्टेट बैंक) की उपस्थिति रही। मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि महिला सशक्तीकरण केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि समाज के समग्र विकास की आधारशिला है। जब महिलाएं शिक्षित, सक्षम और आत्मनिर्भर बनती हैं, तब पूरा समाज प्रगति की ओर अग्रसर होता है। एसबीआई द्वारा इस प्रकार की पहल निश्चित रूप से बेटियों और महिलाओं को आगे बढ़ने की नई दिशा प्रदान करेगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूजा जोशी (धर्मपत्नी मुख्य महाप्रबंधक अनुराग जोशी सह प्र...