मधुबनी, जून 26 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। महान स्वतंत्रता सेनानी व दंडी स्वामी सहजानंद सरस्वती के पुण्यतिथि के अवसर पर जिले में कई कार्यक्रम का आयोजन किा गया। शहर के टाउन क्लब में अधिवक्ता आनंद मोहन के आवास पर दंडी स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्य तिथि मनायी गई। ब्रह्मर्षि विकास संस्थान के सदस्यों ने उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष सुरेश चंद्र चौधरी ने स्वामी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि स्वामी जी राष्ट्रवादी, स्वतंत्रता सेनानी, किसान आंदोलन के जनक एवं समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध थे। यह भी पढ़ें- भारतीय समाज के अध्येता थे स्वामी सहजानंद सरस्वती इस अवसर पर वरीय सदस्य दिगम्बर तिवारी, अधिवक्ता आनंद मोहन, नागेंद्र ठाकुर, जीवेश्वर प्र...