बक्सर, मार्च 6 -- बक्सर। महिलाओं को सुरक्षा के मुद्दे पर समाधान केवल कानूनी हक से नहीं मिलेगा। बल्कि समाज के हर व्यक्ति को इसके लिए पहल करनी होगी। अपनी भूमिका समझनी होगी। तभी, महिलाएं हर जगह सुरक्षित रह सकती है। उक्त बातें रामेश्वर प्रसाद वर्मा ने शुक्रवार को प्रेस बयान जारी कर कहा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर जगह सम्मान दिया जाए। इसके लिए स्कूल, कॉलेज में शिक्षा दी जानी चाहिए। साथ ही हर परिवार को भी इस बात को समझना होगा। सभी के प्रयास से सांस्कृतिक व सामाजिक क्षेत्र में बदलाव हो सकता है। कहा कि महिलाओं के प्रति जो अपराध हो रहा है। ऐसे अपराधियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। तभी, महिलाओं को हर जगह सुरक्षित रखा जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.