प्रयागराज, मई 30 -- सामाजिक, सांस्कृतिक संस्था नव-निर्माण फाउंडेशन के कार्यालय का शुभारंभ नैनी के मेवालाल बगिया के पास दाउद नगर में हुआ। इस अवसर पर संस्था की निदेशक अल्पना सिंह ने कहा कि समाज के समग्र विकास ने सामाजिक संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। जन सहयोग के माध्यम से समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सकती है। उन्होंने कहा कि संस्था निराश्रित, दिव्यांग और जरुरतमंदों लोगों के कल्याण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित है। अध्यक्ष आदर्श सिंह, उपाध्यक्ष आनंद मिश्र, लवकुश शुक्ल, अर्पित मिश्र, करुणानिधि त्रिपाठी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...