समाज के विकास में उस क्षेत्र के शिक्षकों का होता है बेहद महत्वपूर्ण योगदान: अलखनाथ
गढ़वा, जून 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। आरके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से सत्र 2026-27 का दूसरा इनहाउस ट्रेनिंग शनिवार को आरकेवीएस के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यशाला में आरके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस अंतर्गत संचालित सभी स्कूल आरकेपीएस गढ़वा, श्रीबंशीधर नगर, ऊंचरी और हूर के शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का का उद्घाटन स्कूल के निदेशक सह शिक्षाविद् अलखनाथ पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर व मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। पर्यावरण शिक्षा व सीबीएसई बोर्ड के मानकों के अनुरूप प्रश्न-पत्र निर्माण व उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन की चर्चा विषय पर विचार व्यक्त करते निदेशक ने कहा कि किसी भी समाज के विकास में उस क्षेत्र के शिक्षकों का बेहद महत्वपूर्ण योगदान होता है। यह भी पढ़ें- बदलते शैक्षिक परिवेश में शिक्षकों का सतत प्रशिक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.