चाईबासा, अप्रैल 12 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। रविवार को मोंगरा स्कूल के समीप षिरजोन केंद्रीय कमेटी, जिला कमेटी एवं नोवामुंडी, जगन्नाथपुर, हाटगम्हरिया, कुमारडुंगी, मनोहरपुर और टोन्टो प्रखंड कमेटियों की संयुक्त मासिक बैठक हुई। बैठक में समाज के समग्र विकास को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही जल, जंगल और जमीन की रक्षा को लेकर ग्रामीण स्तर पर लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान समाज में संस्कृति, शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया गया। सभी प्रखंड कमिटियों के विस्तार, जन समस्याओं के समाधान, स्वरोजगार एवं व्यवसाय को बढ़ावा देने, तथा शिक्षा के प्रति अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।इस अवसर पर समाज की समस्याओं को सूचीबद्ध कर चरणबद्ध तरीके से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.