उन्नाव, अप्रैल 8 -- उन्नाव, संवाददाता प्राथमिक विद्यालय रायपुर सातन बिछिया में शिक्षा चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें शिक्षा की महत्ता पर वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। कहा कि समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव शिक्षा है। इसके बिना कुछ भी संभव नहीं है। शिक्षा ही ऐसी चीज है जिसे न कोई चुरा सकता है और न हीं छीन सकता है। इसलिए हर मां बाप को अपने बच्चों को शिक्षा जरूर दिलवानी चाहिए।बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल, विशिष्ट अतिथि बाल संरक्षण अयोग के सदस्य श्याम त्रिपाठी और बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पांडेय रहे। कक्षा 5 के छात्र-छात्राओं का भावपूर्ण विदाई के साथ नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का स्वागत करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, गीत एवं कविताओं का मंच पेश किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.