मुजफ्फर नगर, जनवरी 31 -- पमनावली स्थित वृद्ध आश्रम में शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पहुंचकर बुजुर्गों से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। एसएसपी ने आश्रम परिसर का निरीक्षण करते हुए वहां रह रहे बुजुर्गों से उनकी समस्याओं और सुविधाओं को लेकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भोजन, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच-पड़ताल की। एसएसपी संजय वर्मा ने आश्रम प्रबंधन को निर्देश दिए कि बुजुर्गों की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि समाज के वरिष्ठ नागरिक हमारी धरोहर हैं और उनकी सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बुजुर्गों ने एसएसपी के आश्रम आगमन पर खुशी जताई और पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे इस मानवीय प्रयास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.