समाज के वंचित व जरूरतमंद वर्गों तक शिक्षा और जागरूकता का संदेश दें: जोश
लातेहार, सितम्बर 12 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। संत जेवियर कॉलेज में मानविकी संकाय के तत्वावधान में विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. फादर एम. के. जोश ने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ने-लिखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के ज्ञान, आत्मविश्वास और सामाजिक चेतना को विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाकर एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों तक शिक्षा और जागरूकता का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कॉलेज के फा. समीर, फा. लियो, फा. राजीप, सिस्टर चन्द्रोदया, प्रो. मनीषा, प्रो. बसंती, प्रो. अंकिता, प्रो. आदिति, प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.