मऊ, दिसम्बर 31 -- मऊ, संवाददाता। बिहार प्रांत के छपरा विधान सभा की विधायक छोटी कुमारी का बुधवार को माता पोखरा के पास लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक छोटी कुमारी ने अधिक से अधिक लोगों को शिक्षित होने पर जोर दिया। कहा कि आज के दौर में सभी वर्ग के लोगों को शिक्षित होना बहुत ही आवश्यक है। शिक्षा के बिना कोई भी अपने अधिकारों को प्राप्त नहीं कर सकता है। साथ ही साथ समाज के प्रति कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए भी शिक्षित होना आवश्यक है। इस अवसर पर सामाजिक संगठन के प्रमुख राधा चरण सेठ, छपरा के जिला पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता, दोहरीघाट के पूर्व अध्यक्ष गुलाब चंद गुप्ता, डॉ. निवेदिता गुप्ता, डॉ. सरिता मद्धेशिया, मध्यदेशीय वैश्य महासभा के संरक्षक डॉ. रामगोपाल गुप्त, अभिषेक मद्धेशिया, संजय गुप्ता, हेमराज मद्धेशिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.