सुल्तानपुर, अगस्त 26 -- लम्भुआ, संवाददाता। लम्भुआ क्षेत्र में स्थित डीपीएस पब्लिक स्कूल परिसर में प्रधानाचार्य श्रीमती रेखा वर्मा के नेतृत्व में तथा जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह के निर्देश पर भारत स्काउट गाइड जिला संस्था सुलतानपुर की ओर से तृतीय सोपान जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अनुशासन तथा स्काउट नियमों का प्रशिक्षण दिया गया। स्काउट प्रभारी मृगेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिविर में शामिल बच्चों को स्काउट गाइड के नियम,झंडा शिष्टाचार,प्रार्थना और टेंट लगाने समेत विषम परिस्थितियों में बगैर संसाधन के अपने कामों को करने का गुण सिखाया गया। स्काउट गाइड के प्रशिक्षक महेंद्र वर्मा ने बताया कि भारत स्काउट गाइड द्वारा समय-समय पर छात्रों तथा शिक्षकों के लिए विभिन्न जांच शिविर एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाते हैं। प्रशिक्षण...