बदायूं, दिसम्बर 20 -- बिल्सी। क्षेत्र के ग्राम गड़रपुरा में आयोजित सात दिवसीय बुद्धकथा का शुक्रवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन भाजपा नेत्री ममता शाक्य ने फीता काटकर किया। उन्होंने बुद्धकथा का श्रवण किया और भगवान बुद्ध के जीवन, त्याग और उपदेशों को आत्मसात करने का आह्वान किया। कहा कि भगवान बुद्ध द्वारा प्रतिपादित पंचशील सिद्धांत आज के समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। कथावाचक श्याम सुन्दर बौद्ध और राजेश्वरी बौद्ध ने कहा कि भगवान बुद्ध का मार्ग करुणा, अहिंसा और सत्य पर आधारित है, जो मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करता है। इस मौके पर हरवीर शाक्य, चन्द्रपाल, किशन पाल, मोहनलाल, हरविलास, पानसिंह,सुनील ,श्यामवीर, रामवीर, शिशुपाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...