देहरादून, जुलाई 17 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। भद्रकाली मन्दिर अनारवाला में भद्रकाली मन्दिर समिति द्वारा आयोजित शिवपुराण महापुराण कथा के दूसरे दिन कथा व्यास आचार्य शिवप्रसाद ममगाईं ने शंकर शब्द की व्याख्या करते हुए कहा कि शिव का अर्थ है सबका कल्याण करने वाला। इन्द्रियों के अधिष्ठाता देव का नाम ही शिव है।उन्होंने कहा कि समाज के प्रति कल्याणकारी सोच का होना ही हमारे जीवित होने का प्रमाण है। इसका लोप होने पर हम शव के समान हो जाएंगे। हमारी सोच में दूसरों के कल्याण की भावना हट गई तो हम मृतक समान हैं। जीवन में जो कुछ भी घटित होता है, वह हमारे प्रारब्ध का फल है, यह विश्वास हमें हर परिस्थिति में संतुष्ट और प्रसन्न रहने की प्रेरणा देता है। मौके पर नलिन प्रधान, विजय थापा, सरस्वती प्रधान, आचार्य पुष्कर कैन्थोला, अनिता शाही, बबली थापा, पूर्णिमा प्...