लखनऊ, मार्च 18 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में मंगलवार को मोती नगर स्थित लीलावती मुंशी वृद्ध एवं निराश्रित महिला आश्रम में विचार गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया व अन्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर गोष्ठी का शुभारंभ किया। गोष्ठी में वक्ताओं ने महिलाओं और बालिकाओं के अधिकार, न्याय और कार्रवाई पर विचार रखे। इसके बाद महिलाओं और समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान माधवी कुकरेजा, पूजा भार्गव सिंह, डा निशा, मृदुला भारद्वाज, जूही सिंह, विमल पंत व उमा त्रिगुनायक का सम्मान किया गया। गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन उत्तर प्रदेश बाल कल्याण परिषद, एनसीडब्लूआई यूपी शाखा, अवध लेडीज क्लब, लखनऊ वीमेन्स एसोसिएसन, रूद्राक्ष व मांडवी महिला एवं बाल विकास संस्थान की ओर...