लखनऊ, अप्रैल 11 -- रूबरू फाउंडेशन की ओर से इरशाद राही के ड्रामा संग्रह कांच पर चलते लोग का विमोचन हिंदी संस्थान में किया गया। समारोह की अध्यक्षता अध्यक्षता पद्मश्री डॉ. अनिल कुमार रस्तोगी ने की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति जज जूही कुद्दूसी ने कहा कि यह कृति समाज के उन यथार्थों को सामने लाती है, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। पूर्व निदेशक दूरदर्शन सुशील कुमार सिंह ने कहा कि कांच पर चलते लोग पुस्तक रंगमंच और साहित्य के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करती है। इस मौके पर रूही रहमान, चित्रा मोहन, पी. अनिल गुरुजी, ललित पोखरिया, राकेश वेदा, सूर्य मोहन कुलश्रेष्ठ, अचला बस व अन्य ने भी अपने विचार रखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.