कौशाम्बी, जनवरी 3 -- भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद। कड़ाके की ठंड को देखते हुए पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में भरवारी के हनुमान मंदिर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों से संवाद करते हुए कहा कि ठंड किसी की परीक्षा न ले, यही सोचकर यह छोटा सा प्रयास किया गया है। जब तक समाज का अंतिम व्यक्ति सुरक्षित और सम्मान के साथ नहीं जी पाएगा, तब तक हमारी जिम्मेदारी बनी रहेगी। इस अवसर पर नगरपालिका परिषद भरवारी कृष्णा नगर पार्षद सूरज यादव, वार्ड नंबर 16 पार्षद शानू कुशवाहा, बच्चा केसरवानी, शंकर लाल, सुबोध दिवाकर एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.