समाज के प्रत्येक वर्ग को आर्थिक रूप से मजबूत करें: जोशी
रुद्रपुर, सितम्बर 22 -- पंतनगर, संवाददाता। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सहकार भारती उत्तराखंड की ओर से आयोजित कुमाऊं मंडल के पैक्स अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का तीन दिवसीय आवासीय नेतृत्व प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हो गया। इसमें नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत के करीब 90 पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। मंगलवार को समापन सत्र को कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में कार्य किया जाना चाहिए। दर्जधारी डॉ. भुवन विक्रम डबराल ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण का वर्चुअल उद्घाटन मुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.