नोएडा, फरवरी 7 -- ग्रेटर नोएडा। प्रिया का शनिवार को पोस्टमार्टम हुआ। जांच पता चला कि आरोपी ने युवती से शादी भी कर ली थी। इसे दोनों लोगों ने समाज से छिपा रखा था। युवती के शादी के जोड़े में तस्वीर सामने आई है। इसमें युवती लाल साड़ी में दिख रही है। दोनों ने तिलक लगा रखा है और गले में माला पहन रखी है। चर्चा है कि आरोपी और युवती कुछ समय पहले हरिद्वार गए थे, जहां दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। हालांकि इस शादी को सार्वजनिक नहीं किया, क्योंकि आरोपी का तलाक लंबित है। पुलिस इस दावे की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.