नई दिल्ली, फरवरी 12 -- फिल्म 'घूसखोर पंडित' के टाइटल को लेकर जारी विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को फिल्म के मेकर्स को फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने फिल्ममेकर नीरज पांडे को फटकार लगाते हुए कहा है कि इस तरह के टाइटल का इस्तेमाल करके समाज के एक वर्ग को बदनाम नहीं किया जा सकता है। उच्चतम न्यायालय ने यह भी कहा है कि इस तरह का शीर्षक नैतिकता और लोक व्यवस्था के खिलाफ है। इससे पहले गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में मनोज बाजपेयी अभिनीत इस फिल्म की ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई हुई। याचिका में आरोप लगाया गया है कि फिल्म जाति और धर्म आधारित स्टीरियोटाइप को बढ़ावा देती है और इससे लोक व्यवस्था, सांप्रदायिक सौहार्द और संवैधानिक मूल्यों को खतरा है। शीर्ष अदालत में यह जनहित याचिका ब्राह्मण समाज ऑफ इं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.