कानपुर, फरवरी 12 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता सीएसजेएमयू के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के छात्रों ने गुरुवार को लखनऊ स्थित उप्र विधानसभा भवन का भ्रमण किया। जहां विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने छात्रों को कार्यप्रणाली, प्रक्रिया व लोकतांत्रिक संस्थाओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी। छात्रों ने विधानसभा के सेंट्रल हॉल, दर्शक दीर्घा, मीडिया गैलरी और समिति कक्ष का अवलोकन किया। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे की देखरेख में विधानसभा के अधिकारियों ने छात्रों को विधेयक प्रस्तुत करने संबंधी जानकारी दी। प्रश्नकाल, शून्यकाल और सदन की कार्यवाही के नियमों की भी जानकारी दी। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि समाज के उत्थान में पत्रकारों की भूमिका अहम होती है। तभी पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। इस मौके पर विभाग के अध्यक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.