जहानाबाद, जनवरी 21 -- अरवल, निज संवाददाता। राज्यसभा सांसद सह चंद्रवंशी चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भीम सिंह के सांसद निधि से निर्मित सार्वजानिक चौपाल का लोकार्पण बेलखरा एवं हैबतपुर गांव किया गया। इस चौपाल का लोकार्पण करते हुये करते हुए सांसद डॉ भीम सिंह कहा कि समाज के उत्थान में नौजवानों की अधिक भूमिका होता है, लेकिन समाज के नौजवान लोग को राजनीति में भागीदारी लेना होगा। इसके लिए समाज के लोगों को कुर्ता-पायजामा धारण करना होगा। जिस समाज के लोग कुर्ता-पायजामा धारण किया वह समाज राजनीतिक के शिखर तक पहुंचा है। इस मौके पर चंद्रवंशी चेतना मंच के राष्ट्रीय महामंत्री सुभाष प्रसाद चंद्रवंशी, प्रदेश अध्यक्ष जीत कुमार चंद्रवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्घनाथ प्रसाद, पूर्व जिला पार्षद सह भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के सहसंयोजक आनंद कुमार चंद्रवंशी, भा...