समाज के उत्थान के लिए सभी के सहमति पर बने जिला कमेटी
गढ़वा, जून 17 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा जिला तेली साहू समाज के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को प्रेसवार्ता का आयोजन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनीष ने बताया कि संगठन समाज उत्थान के लिए काम करता है। अपने कार्यकाल में समाज हित के लिए कई कार्य किए गए। अब नए लोगों को जिम्मेवारी मिलने का समय है। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान के लिए सभी प्रखंड पदाधिकारियों की सहमति से एक मजबूत जिला कमेटी का गठन हो। कुछ लोग निजी स्वार्थ के लिए अलग-अलग जिला कमेटी बनाए हुए हैं। उसमें चंद लोग बैठकर कमेटी का विस्तार कर रहे हैं। पिछले दिन गढ़वा जिला तेली साहू समाज की बैठक हुई थी। उसमें बड़ी संख्या में महिला और युवा वर्ग शामिल हुए थे। उक्त बैठक में युवा मोर्चा और महिला कमेटी का गठन किया गया। आने वाले दिनों में सभी प्रखंड के लोगो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.