धनबाद, जून 15 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। प्रांतीय यादव महासभा धनबाद कमेटी की कार्यकारिणी बैठक एवं नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बलवंत कुमार यादव के अभिनंदन समारोह का आयोजन रविवार को धैया स्थित ललिता भवन में जिलाध्यक्ष आरएन सिंह यादव की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पीतांबर दास यादव, राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव, प्रदेश महासचिव अजय प्रसाद यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास चंद्र यादव तथा प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी पिंकी यादव समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले समाज के बच्चों को सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यादव समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा को प्राथमिकता देनी होगी। यह भी पढ़ें- युवा दूरदर्शी पुरस्कार से सम्मानित हुए सरैयाहाट के जयका...