समाज के उत्थान के लिए काम करेगी पंजाबी महासभा:राजकुमार
काशीपुर, जून 27 -- जसपुर। संवाददाता। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश महामंत्री राजकुमार फुटेला ने कहा कि महासभा केवल पंजाबी समाज के उत्थान के लिए काम करेगी। राजनीति में महासभा को कोई दखल नहीं होगा। इस दौरान त्रिलोक अरोरा को काशीपुर जिलाध्यक्ष तो सतीश नरूला को नगराध्यक्ष बनाया गया। शनिवार को कोतवाली के सामने एक कैफे में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश महामंत्री राजकुमार फुटेला, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश डाबर, कुमाऊं अध्यक्ष हरीश जल्होत्रा, जिलाध्यक्ष रुद्रपुर पंकज बांगा का पंजाबी समाज के लोगों ने स्वागत किया। अतिथियों ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए एकजुटता पर बल दिया। साफ कहा कि उत्तरांचल पंजाबी महासभा किसी भी राजनीतिक दल का हिस्सा नहीं बनेगी। केवल पंजाबी समाज के उत्थान के लिए काम किया जाएगा। इसके बाद त्रिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.