समाज के असाक्षर लोगों को साक्षर बनाना उदेश्य : बीईईओ
सराईकेला, सितम्बर 2 -- खरसावां। खरसावां और कुचाई प्रखंड संसाधन केंद्र में मंगलवार को उल्लास साक्षरता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीईईओ संजय कुमार जोशी, जिला नोडल पदाधिकारी तरुण कुमार सिंह, बीपीओ पंकज महतो, कुचाई बीपीओ मिहिर कुमार दास, बीआरपी राजेंद्र गोप एवं आदर्श मध्य विद्यालय खरसावां के प्राचार्य अब्दुल मजीद खान ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में दोनों प्रखंडों के सभी बीआरपी, सीआरपी, वीटी शिक्षक एवं प्रभारी शिक्षक शामिल हुए। मौके पर बीईईओ संजय कुमार जोशी ने कहा कि उल्लास साक्षरता पखवाड़ा का उद्देश्य समाज में असाक्षर लोगों को साक्षर बनाना और शिक्षा के प्रति जन-जागृति फैलाना है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत घर-घर जाकर ऐसे वयस्कों की पहचान की जाएगी जो औपचारिक शिक्षा से वंचित रह गए हैं। यह भी पढ़ें- उल्लास साक्षरता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.