वाराणसी, फरवरी 20 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। भाजपा संगठन ने गुरुवार को प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र बनारस में उत्तर पूर्व जोन की प्रशिक्षण कार्यशाला के जरिए विधानसभा चुनाव के लिए बूथ प्रबंधन और उसकी मजबूती का रोडमैप तैयार किया। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने कहा कि समाज के अनुरूप संगठन को कार्ययोजना बनानी चाहिए। सोशल मीडिया भी एक बड़ी चुनौती है। कार्यकर्ता इसे हथियार बनाएं। बूथ प्रबंधन में एआई की भूमिका बड़ी कारगर होगी। सारनाथ स्थित केंद्रीय तिब्बती उच्च शिक्षा संस्थान में आयोजित प्रशिक्षण में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और संगठन के प्रमुख नेताओं ने भाग लेकर बूथ से राष्ट्रीय स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में मंथन किया। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री ने कहा कि व्यक्ति निर्माण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.