लातेहार, जनवरी 3 -- लातेहार, प्रतिनिधि। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार का एक मात्र उदेश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक को न्याय एवं योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। पीडीजे श्री सिंह शनिवार को अपने कार्यालय वेश्म में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा आगामी महीनों में आयोजित किय जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दे रहे थे। उन्होने आगे कहा कि आगामी 17 व 18 जनवरी को लातेहार में पोक्सो और मोटर वाहन अधिनियम विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया जाना है। उन्होने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी। उन्होने कहा कि लोगों को कानूनी रूप से जागरूक करना आवश्यक है, तभी वे अपना हक और अधिकार ले पायेगें। पीड़ितों को न्याय दिलाना ही डीएलएसए का मुख्य उदेश्य है। श्री स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.