गढ़वा, अप्रैल 7 -- भंडरिया, प्रतिनिधि। भंडरिया मंडल कार्यालय में सोमवार को भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ललन कुमार ने की। मौके पर कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश केशरी ने जनसंघ से लेकर भाजपा के 47 वर्षों के सफर पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने पार्टी के संघर्ष, विकास और वर्तमान स्थिति पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।मौके...