दुमका, अप्रैल 5 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत शनिवार को भाजपा रामगढ़, भतोड़िया और ठाड़ीहाट मंडल का प्रशिक्षण महाअभियान जोगिया उच्च विद्यालय के सामने हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल ने विषय प्रवेश के साथ किया। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सांसद सुनील सोरेन का कार्यकर्ताओं ने माला एवं पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने मौके पर संबोधित करते हुए कहा कि अंत्योदय से संतृप्ति भाजपा की मूल विचारधारा है और इसका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।भाजपा नेत...