जमुई, मई 13 -- जमुई। कार्यालय संवाददाता जिला पदाधिकारी श्री नवीन और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल की संयुक्त अध्यक्षता में आज जिला पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के सुदूरवर्ती एवं पूर्व में नक्सल प्रभावित रहे चोरमारा तथा गुरमाहा क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस बैठक का मुख्य केंद्र इन क्षेत्रों में बुनियादी नागरिक सुविधाओं की बहाली, पर्यटन के विकास की संभावनाओं की तलाश, स्वास्थ्य एवं शिक्षा का सुदृढ़ीकरण तथा स्थानीय संसाधनों के माध्यम से स्वरोजगार के अवसरों को सृजित करना रहा।

बैठक के मुख्य उद्देश्य बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने इन क्षेत्रों की भौगोलिक एवं सामाजिक स्थिति का सूक्ष्म विश्लेषण करते हुए अधिकारियों से कहा कि किया कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्य...