गुमला, मार्च 15 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को जिले के सभी प्रखंडों में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में न्यायिक पदाधिकारियों, एलएडीसी पैनल अधिवक्ताओं, पीएलवी और स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में 17,861 लाभुकों के बीच 28 करोड़ 45 लाख 12 हजार रुपये की परिसंपत्तियां वितरित की गईं। गुमला प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित मुख्य शिविर का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ध्रुवचंद मिश्रा, एसपी हारिश बिन जमां, डीडीसी दिलेश्वर महतो, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी पूनम कुमारी, बीडीओ अशोक चोपड़ा और एलएडीसी इंदु पांडे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर प्रधान न्यायाधीश ध्रुवचंद मिश्रा ने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी कल्याणकारी योजनाओं ...