बाराबंकी, अप्रैल 17 -- रामसनेहीघाट (बाराबंकी), संवाददाता। विकास का असली अर्थ तभी है, जब उसकी रोशनी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। यह बात खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने बनीकोडर विकासखंड में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 151 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण के दौरान कही। इस अवसर पर राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता केवल बड़े शहर नहीं, बल्कि वे गांव हैं जहां आज भी बुनियादी सुविधाएं लोगों के जीवन को प्रभावित करती हैं। सड़क, नाली, पेयजल और स्वच्छता जैसी जरूरतों को केंद्र में रखकर योजनाएं तैयार की जा रही हैं, ताकि ग्रामीण जीवन सम्मानजनक और सहज बन सके।लोकार्पित परियोजनाओं में 101 इंटरलॉकिंग सड़कें, 30 खड़ंजा मार्ग और 20 नाली निर्माण कार्य शामिल हैं। ये केवल आंकड़े नहीं, बल्कि उन रास्तों की कहानी हैं जहां अब कीचड़ की जग...