बलिया, जून 15 -- बलिया, हिन्दुस्तान टीम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सभी ब्लॉकों में कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को विभिन्न ब्लाकों में शिविर का उद्घाटन अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने किया। यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर ब्लॉक में लगा जनकल्याण शिविरब्लाक के उद्धाटन कार्यक्रम हिसं बांसडीह के अनुसार, ब्लाक परिसर में आयोजित जनकल्याण शिविर का विधायक केतकी सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। शिविर में लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विभिन्न विभागों ने अपने स्टाल लगाए थे। विधायक ने उनका निरीक्षण किया। विधायक ने लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने और पात्र व्यक्तियों को जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास...