जहानाबाद, मार्च 30 -- अरवल, निज संवाददाता हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार ने सोमवार को अरवल में सदस्यता अभियान की समीक्षा की। इस दौरान करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को सदस्यता भी दिलाई। दोनों सासाराम में आयोजित गरीब चौपाल यात्रा में शामिल होने जा रहे थे। पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा के साथ- साथ स्थानीय कार्यकर्ताओं से संवाद भी किया। इस मौके पर डॉ. सुमन ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझना और समाधान के लिए ठोस पहल करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सदस्यता अभियान को और गति दें, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाया जा सके। कार्यक्रम में डॉ. सुमन ने कहा कि ...