सीवान, मार्च 4 -- लकड़ी नबीगंज, एक संवाददाता। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के साथ होली मनाकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। भाजयुमो के क्षेत्रीय प्रभारी राजीव तिवारी ने अपने पैतृक गांव गोपालपुर, प्रखंड लकड़ी नबीगंज में ग्रामीणों के बीच सादगीपूर्ण ढंग से होली मनाई। उन्होंने गांव के दलित, वंचित एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर फगुआ का गायन किया और सभी को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। महिलाएं और बुजुर्ग भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए और पारंपरिक गीतों से माहौल को होलीमय बना दिया। राजीव तिवारी ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना ही इस पर्व का असली उद्देश्य है। उन्ह...