सिद्धार्थ, जनवरी 4 -- इटवा। खुनियांव क्षेत्र के बेलवा बाबा गांव में शनिवार को भाजपा की ओर से चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही जरूरतमंद ग्रामीणों में कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के संकल्प के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को पक्का मकान मिल रहा है। आयुष्मान भारत योजना से पात्र परिवारों को पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। उज्ज्वला योजना से महिलाओं को गैस कनेक्शन देकर उनके जीवन को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाया गया है। किसान सम्मान निधि से किसानों को सीधी आर्थिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.