समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक होगा विकास: जीवेश
सीवान, मई 31 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड के सुघरी गांव स्थित प्रकाश विवाह भवन के परिसर में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत दो दिवसीय जिला स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। पूर्व मंत्री व जाले विधायक जीवेश मिश्र, गोरियाकोठी के विधायक देवेश कांत सिंह, जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार व अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर विधिवत उद्घाटन किया। इसकी अध्यक्षता सीवान पूर्वी के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार ने की। मंच संचालन पार्टी के जिला महामंत्री अवधेश पांडेय ने किया। इससे पहले इन सभी नेताओं ने लगाए गए चित्र प्रदर्शनी तथा जिले के विभूतियों के तस्वीर प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा उन्हें नमन किया। मुख्य अतिथि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर संतों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.