कौशाम्बी, जून 4 -- राज्यमंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास उत्तर प्रदेश कृष्णा पासवान ने गुरुवार को मां शीतला देवी अतिथि गृह सयारा में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जनिहित में संचालित शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेते हुए जरूरी निर्देश दिये। डीएम डॉ. अमित पाल ने बताया कि केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 'समेकित जन कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान' के अन्तर्गत पांच से 21 जून के मध्य विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इसमें विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण, विशेष जनसंपर्क एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम, मीडिया सम्बोधन एवं संवाद, जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, विकास प्रदर्शनी, प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एवं रात्रि चैपाल व विश्राम की तैयारियां शामिल हैं। यह भी पढ़ें- बैठक में मौ...