औरैया, सितम्बर 21 -- प्रज्ञा प्रवाह ब्रह्मावर्त परिषद कानपुर प्रांत की ओर से दिबियापुर स्थित अध्ययन केंद्र में इतिहास में भुला दिए गए महान योद्धाओं पर परिचर्चा हुई। वक्ताओं ने स्थानीय वीर-वीरांगनाओं और ऐतिहासिक विरासतों की प्रमाणिक जानकारी जुटाकर उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि इतिहास संकलन समिति के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री संजय ने भारतीय इतिहास, हिंदू सामर्थ्य और राष्ट्र जीवन में इतिहास-बोध की आवश्यकता पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि इतिहास केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की सोच को सकारात्मक दिशा देने का प्रभावी साधन है। अध्ययन केंद्रों के माध्यम से युवाओं में पढ़ने की आदत और राष्ट्रीय दृष्टिकोण विकसित होता है। उन्होंने स्थानीय शोधार्थियों और अध्येताओं से अपने क्षेत्र के इतिहास का शोधपरक अध्ययन करने...