सिमडेगा, मई 29 -- केरसई, प्रतिनिधि। प्रखंड के कोनजोबा के गोरारजोर मंडली में पाद्रीपन स्तरीय चौथा युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ महिला जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा भी विशेष रूप से उपस्थित थी। मौके पर विधायक ने कहा कि युवा समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं। आज के युवाओं को शिक्षा, संस्कार और विश्वास के मार्ग पर चलकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि युवा यदि सही दिशा में आगे बढ़ें तो गांव, समाज और राज्य का भविष्य मजबूत होगा। उन्होंने युवाओं से नशा, हिंसा और गलत संगति से दूर रहकर अपने परिवार, समाज और देश के लिए प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गोरारजोर मंडली की अध्यक्ष सह सभापति श्रीमती असरान...