जौनपुर, अप्रैल 5 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। परियत गांव में आयोजित होली और ईद मिलन समारोह में मछलीशहर की सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने कहा कि दोनों त्योहार आपसी भाई चारे का त्योहार है। विधायक ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है, जो हमें सिखाता है कि जिस तरह अलग-अलग रंग मिलकर एक खूबसूरत तस्वीर बनाते हैं, उसी तरह हमारे समाज की विविधता ही हमारी असली सुंदरता है। होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। वहीं दूसरी ओर, ईद प्रेम, करुणा और भाईचारे का संदेश लेकर आती है। यह त्याग और समर्पण के बाद मिलने वाली खुशियों का दिन है। जब होली का गुलाल और ईद की सेवइयां एक साथ मिलती हैं, तो नफरत की सारी दीवारें खुद-ब-खुद गिर जाती हैं। कार्यक्रम शुरू होने से पहले प्रधान रईस अहमद सहित अन्य लोगों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में आलोक त्रिपाठी लकी...