रांची, अप्रैल 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन एवं झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 'सामाजिक जीवन में संस्कार और शुचिता: चर्चा एवं चिंतन' जैसे सामयिक विषय पर यह संगोष्ठी हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन परिसर में आयोजित की गई, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों के बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न औपचारिकताओं के पश्चात आरंभ हुई इस संगोष्ठी का सफल संचालन राजेश कौशिक ने किया। कोलकाता से आए मुख्य वक्ता डॉ. संजय हरलालका ने विषय प्रवर्तन करते हुए कहा कि वर्तमान भौतिकवादी युग में सामाजिक मूल्यों में गिरावट आ रही है। उन्होंने संस्कारों के संरक्षण और शुचिता के पालन को समाज के लिए अनिवार्य बताया।पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गोवर्धन गाड़ोदिया ने कहा कि समाज...