प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 8 -- कुंडा, संवाददाता। बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ समाज को एकजुट होकर कार्य करना होगा। समाज की सकारात्मक भागीदारी से ही जनपद बाल विवाह मुक्त होगा। यह बातें अंतराराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की पहल पर चलाए जा रहे 100 दिवसीय जागरुकता अभियान का समापन करते हुए संवाद सामाजिक संस्थान के कार्यकारी निदेशक पूनम तिवारी ने कही। संवाद सामाजिक संस्थान के अध्यक्ष राम बदन शुक्ला ने कहा कि बाल विवाह से बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा, भविष्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है जो कानूनन दंडनीय अपराध है। इस मौके पर धर्मराज, वंदना देवी, रघुनाथ, कंचन लता, शालिनी, मोहिनी मौर्या आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.