प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 21 -- सांगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ईद पर शनिवार को राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी लालगंज और सांगीपुर इलाके में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर रोजेदारों को ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि ईद का पर्व समाज की भलाई और वतनपरसती का पैगाम देता है। सांगीपुर के शुकुलपुर में कहा कि ईद का सच्चा पैगाम यह है कि हम सभी मिलकर जरूरतमंद की मदद करते हुए उनके हक और इंसाफ के लिए संघर्ष को भी मजबूत बनाएं। यहां कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य डॉ. अमिताभ शुक्ल ने किया। इसके पहले प्रमोद तिवारी लालगंज क्षेत्र के भी ईदगाहों पर पहुंचकर रोजेदारों गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। सांसद प्रमोद तिवारी लालगंज अझारा और खालसा सादात में भी लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.