आरा, मार्च 13 -- आरा, निज प्रतिनिधि । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर के दो कॉलेजों में एसबी कॉलेज और जगजीवन कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसबी कॉलेज में विकसित भारत समाज में महिलाओं की भूमिका, सशक्तीकरण और स्वास्थ्य जागरूकता था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गुड़िया कुमारी ने अपने संबोधन में महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्राओं और स्वयंसेवकों को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ साधना रावत मौजूद रहीं। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों और महिला सशक्तीकरण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। अध्यक्षता पूर्व प्राचार्या प्रो पूनम कुमारी ने की। उन्होंने महिला दिवस की महत्ता बताते हुए कहा कि समाज की प्रगति महिलाओं के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.