समाज की प्रगति के लिए शिक्षा आवश्यक
कन्नौज, मई 4 -- कुंअरपुर बनवारी गांव में आजाद समाज पार्टी के तत्वावधान में जाति तोड़ो, बहुजन समाज जोड़ो विशाल सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा और अधिकारों पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष प्रभात गौतम ने महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह ताकत है जो समाज को आगे बढ़ाती है, इसलिए सभी को शिक्षित और जागरूक होना चाहिए। बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा के बल पर ही सदियों की सामाजिक गुलामी को समाप्त किया गया। उन्होंने सांसद चन्द्रशेखर आजाद के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि वह सडक़ से लेकर संसद तक बहुजनों की आवाज उठा रहे हैं। स्मार्ट मीटरों को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा और कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.