समाज की तरक्की के लिए शिक्षा और संगठन सबसे जरूरी : नरेंद्र कश्यप
अमरोहा, जून 14 -- नौगावां सादात क्षेत्र के गांव ढक्का में कश्यप निषाद संगठन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सम्मेलन में समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। इस अवसर पर उन्होंने सामाजिक एकता, शिक्षा और संगठन की मजबूती को समाज के विकास का आधार बताते हुए लोगों से एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। अपने संबोधन में नरेंद्र कश्यप ने कहा कि आज के दौर में किसी भी समाज की प्रगति के लिए शिक्षा, जागरूकता और संगठन सबसे महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि जब समाज के लोग एक मंच पर संगठित होकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हैं, तब उनकी समस्याओं के समाधान के साथ-साथ विकास के नए रास्ते भी खुलते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन जितना मजबूत होगा, समाज क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.