आजमगढ़, दिसम्बर 14 -- आजमगढ़,संवाददाता। लाल डिग्गी स्थित बड़ा गणेश मंदिर परिसर में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। मुख्य वक्ता गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि हिंदू समाज की एकता, संस्कार और संगठन ही राष्ट्र को सशक्त बनाते हैं। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि वह अपनी संस्कृति, परम्पराओं और मूल्यों के संरक्षण के लिए संगठित होकर निरंतर कार्य करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महंत राजेश कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वहीं युवा पीढ़ी को सही दिशा और प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर विभाग प्रचारक दीनानाथ, रवि प्रताप सिंह, जिला प्रचारक रमाकांत, सत्य विजय राय, अभय दत्त, जनार्दन राय, राधा मोहन, चंदन राय, सत्यम गुरु, द...