कन्नौज, मार्च 24 -- छिबरामऊ, संवाददाता। मैनपुरी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके डॉ.गौरवनंद का देर शाम नगर के पूर्वी बाईपास पर आगमन हुआ, जहां सविता समाज के लोगों ने उनका माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने समाज के उत्थान के लिए एकजुटता और शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया। डॉ.गौरवनंद ने कहा कि समाज में आपसी वैमनस्यता और मतभेदों को भुलाकर सभी को मिलकर समाज हित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक समाज के लोग एकजुट होकर प्रयास नहीं करेंगे, तब तक वास्तविक प्रगति संभव नहीं है। उन्होंने बच्चों की बेहतर शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिसके जरिए समाज अपने अधिकारों को समझ सकता है और राजनीति में भी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित कर सकता है। उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में सफलत...